{"_id":"651ea201026062186d0cea46","slug":"zip-workers-strike-continues-even-after-notice-is-issued-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6655-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नोटिस जारी होने के बाद भी जिप कर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नोटिस जारी होने के बाद भी जिप कर्मियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
-बोले, कांग्रेस ने सत्ता में आने के तुरंत बाद किया था मांग पूरी करने का वादा
-अभी तक नहीं मिला कोई नोटिस, मिला भी तो भी जारी रहेगी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मियों पर सरकार के सख्त रुख के बावजूद जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही।
हालांकि सरकार ने नोटिस भेज कर वीरवार सुबह 10:00 बजे ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी किए थे। वहीं, ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की बात कही थी। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि यदि वह काम पर नहीं लौटे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके विकासखंड घुमारवीं के अंतर्गत जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने अपनी पेन डाउन हड़ताल को जारी रखा। जिला परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। विकासखंड घुमारवीं में जिला परिषद कर्मचारी इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक सरकार से किसी भी प्रकार का ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर कोई ऐसा नोटिस मिलता भी है तब भी वह अपनी मांगों को लेकर की गई इस हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 23 वर्ष से सेवाएं ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग में दे रहे हैं। गत वर्ष भी 13 दिन की पेन डाउन हड़ताल जिला परिषद के तहत आने वाले पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों, कनिष्ठ अभियंताओं ने की थी।
उन्होंने कहा कि उस समय जिला परिषद कर्मचारी के संघर्ष में कांग्रेस नेताओं ने शिरकत करते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने के तुरंत बाद उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब नौ माह बीत जाने के बाद मौजूदा सरकार कर्मचारियों की समस्या का हल तो नहीं कर पाई, लेकिन अब उल्टे अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गई है। कहा कि अब वह किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक वह अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे। उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से एक बार फिर आग्रह किया कि जिला परिषद काडर कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए तथा सरकार बनने से पहले किए गए अपने वादे को भी निभाए।