फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yuvraj Tarn Taran won the title of Badi Mali

Bilaspur News: युवराज तरनतारन ने जीता बड़ी माली का खिताब

Thu, 16 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Tarn Taran won the title of Badi Mali
ऋषि मार्कंडेय में आयोजित मेले के समापन अवसर पर छिंज के विजेता पहलवान को सम्मानित करते हुए। स्रो
ऋषि मार्कंडेय में तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ऋषि मार्कंडेय का तीन दिवसीय मेला छिंज के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर एडीसी ओमकांत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस तीन दिवसीय मेले में हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली आदि के श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और महाऋषि मार्कंडेय का आशीर्वाद लिया। मेले में विभिन्न संस्थानों ने तीन दिन तक बिलासपुरी धाम ,चाय, ब्रेड, चने कुलचे, खीर आदि के लंगर लगाए गए। मेले के समापन पर छिंज का आयोजन किया गया, जिसमें नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंडर-17 वर्ग का मुकाबला चांदपुर के नवीन और मंडी के सुशील के बीच हुआ, जिसमें चांदपुर के नवीन विजेता रहे। विजेता पहलवान को 2,500 रुपये और उपविजेता को 2,000 रुपये की राशि दी गई। छोटी माली का मुकाबला लखनपुर के अजय और चांदपुर के भानु के बीच हुआ, जिसमें लखनपुर के अजय विजेता रहे। विजेता पहलवान को 8,000 रुपये और उप विजेता को 7,000 रुपये की राशि दी गई। बड़ी माली के लिए युवराज तरनतारन और सिंधा अजनाला के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें युवराज ने सिंधा को पटकनी दी। विजेता पहलवान युवराज को 10,000 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 9,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। मार्कंडेय पंचायत की पूर्व प्रधान एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी बिलासपुर प्रधान तृप्ता ठाकुर ने पहलवानों को इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. प्रेमलाल शर्मा, नरेश शर्मा, बाबूराम ठाकुर, सुखराम भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed