फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yuvraj, Bhushan and Saurav emerged winners in the Naihar Lakhdata Dangal.

Bilaspur News: नैहर लखदाता दंगल में युवराज, भूषण और सौरव बने विजेता

Sat, 23 May 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj, Bhushan and Saurav emerged winners in the Naihar Lakhdata Dangal.
देवला छांब में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत जागरूक पाठक
बड़ी माली में तरणतारण के युवराज ने मारी बाजी, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नैहर लखदाता दंगल कमेटी नैहर, हरनोड़ा एवं देवला छांब द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार जोरदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
कमेटी के प्रधान नंदलाल ठाकुर ने बताया कि बड़ी माली के मुकाबले में तरणतारण (पंजाब) के युवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्हें 31,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं कैथल के पीटी उपविजेता रहे, जिन्हें 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। छोटी माली में जिला मंडी के बटवाड़ा निवासी भूषण ने बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। उन्हें 15,000 रुपये की इनामी राशि दी गई, जबकि उत्तर प्रदेश के आकाश उपविजेता रहे और उन्हें 12,000 रुपये का पुरस्कार मिला। तीसरे और अंतिम मुकाबले में बाल पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। लखनपुर के सौरव विजेता बने और उन्हें 9,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। चांदपुर के पियूष उपविजेता रहे, जिन्हें 7,000 रुपये का इनाम दिया गया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ पारंपरिक गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। दंगल के समापन अवसर पर एनटीपीसी सतर्कता विभाग के प्रमुख प्यारा सिंह, आर एंड आर विभाग से सहायक प्रबंधक पूर्ण सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed