{"_id":"6850239e3d773a6c9b057931","slug":"youths-stole-liquor-from-shops-by-posing-as-fake-officers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138926-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नकली अधिकारी बनकर ठेके से शराब ले गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नकली अधिकारी बनकर ठेके से शराब ले गए युवक
Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
-सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, निजी शराब कारोबारी के लोग थे शामिल
-ठेकेदार ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले में नकली अधिकारियों की आड़ में शराब ठेके से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को आबकारी एवं कराधान विभाग का कर्मी बताकर दो युवकों ने एक शराब ठेके से जबरन दो बोतल शराब उठा ली। अब इस मामले की शिकायत मिलने के बाद झंडूता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लवण्या स्पिरिट कंपनी में कार्यरत शिकायतकर्ता पंकज राव ने बताया कि कंपनी के तहत जिले में कई स्थानों पर शराब के अधिकृत ठेके संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने झंडूता थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि बीते दिनों वह निजी कार्यवश शिमला गए हुए थे। लौटने के बाद जब उन्होंने ठेकों के दस्तावेज खंगाले तो रपेडू ठेके के बिक्री रजिस्टर में 6 जून की एंट्री में कुछ संदिग्ध बातें नजर आईं। पूछताछ में सेल्समैन ने बताया कि उस दिन दो व्यक्ति ठेके पर पहुंचे और खुद को आबकारी एवं कराधान विभाग का अधिकारी बताकर दबाव बनाते हुए शराब की दो बोतलें मुफ्त में ले गए। पंकज राव ने संदेह होने पर तुरंत ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में यह साफ देखा गया कि दोनों व्यक्ति न तो सरकारी कर्मी थे और न ही उनके पास किसी प्रकार की पहचान थी। बल्कि वे दोनों किसी स्थानीय निजी शराब कारोबारी के लिए काम करने वाले युवक निकले। जीप में सवार इन युवकों के साथ कुछ और लोग भी थे।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती हैं और अगर समय रहते इन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो ऐसे मामले और बढ़ सकते हैं। उन्होंने ठेके में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और सभी ठेकों पर निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की भी प्रशासन से मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ठेके से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।