फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   youth working in welding died due to current

वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की करंट से मौत

Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
youth working in welding died due to current
बिलासपुर। कीरतुपर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान झंडूता क्षेत्र में सोमवार को दूसरा हादसा हो गया। झंडूता के धराड़ सानी में वेल्डिंग का काम कर रहे एक सब कांट्रेक्टर युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद झंडूता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संदर्भ में केस दर्ज किया। वहीं जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि फोरलेन का निर्माण कार्य करते हुए उक्त स्थान पर यह लगातार एक माह में दूसरा हादसा है। इससे पहले मंडी भराड़ी पुल का निर्माण कार्य करते हुए दो मजूदर पुल से गिर गए थे और दोनों की जान चली गई थी। अभी उस हादसे की पूरी तरह जांच भी नहीं हो पाई है कि यह दूसरा हादसा घटित हो गया। जिससे फोरलेन में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी भय का माहौल बना है।
विज्ञापन

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विकास (21) पुत्र जय भगवान हाउस नंबर 1/1 लखोटी मस्त सहारनपुर लखनोटी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक फोरलेन में वेल्डिंग कार्य सब कांट्रेक्ट पर कर रहा था। सोमवार सुबह वो साइट पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग के लिए जनरेटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं वेल्डिंग करते हुए उसे धक्का लगा और लोहे की रॉड पानी से टच हो गई। जिससे उसने करंट पकड़ लिया और युवक उसमें झुलस गया। कहा कि करंट से गंभीर हालत के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। झंडूता पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed