फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanitation workers will not be required to work without safety equipment.

Bilaspur News: सफाई कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण नहीं लिया जाएगा काम

Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will not be required to work without safety equipment.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

मास्क, ग्लव्स और गमबूट देना होगा अनिवार्य, स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सफाई कर्मचारियों से अब बिना सुरक्षा उपकरणों के काम नहीं कराया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और नगर परिषदों को कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स, गमबूट समेत आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदारों के माध्यम से सफाई कार्य करवाने वाले स्थानीय निकायों को भी कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना होगा।
सोमवार को बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के दौरान संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसे में कर्मचारियों से बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम करवाना उचित नहीं है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ उनके सही और नियमित इस्तेमाल के लिए भी जागरूक किया जाए। कार्य की प्रकृति के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क, ग्लव्स, गमबूट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने को कहा गया।
विज्ञापन

समय-समय पर होगी स्वास्थ्य जांच
राहुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को सफाई कर्मचारियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। शिविरों में कर्मचारियों के आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाएंगे, ताकि कार्य के दौरान स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का समय रहते पता लगाया जा सके। उन्होंने नगर परिषदों और अन्य स्थानीय निकायों के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करवाने को कहा। स्पष्ट किया कि सफाई का काम ठेकेदार के माध्यम से करवाने पर भी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी से ठेकेदार बच नहीं सकता। उपायुक्त ने कहा कि किसी स्थानीय निकाय को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाने में वित्तीय दिक्कत आ रही है तो जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाए। कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed