फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Gugga Jaharveer fair has commenced at the historic Lag Dayo temple.

Bilaspur News: ऐतिहासिक लग दयो मंदिर में गुग्गा जाहरवीर मेले का शुभारंभ

Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Gugga Jaharveer fair has commenced at the historic Lag Dayo temple.
बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने किया मेले का शुभारंभ, 5100 रुपये भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर लग दयो में सोमवार को पांच दिवसीय गुग्गा जाहरवीर मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। दोपहर तीन बजे कलोल क्षेत्र से संबंध रखने वाले बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 5100 रुपये की राशि भेंट की।

मेले के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की काफी मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने गुग्गा जाहरवीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मेले के आगाज के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। कोटधार नलवाड़ मेले के संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार और शिव शक्ति विकास समिति प्राचीन शिव मंदिर लग दयो के अमरनाथ धीमान ने बताया कि गुग्गा जाहरवीर मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपराओं से जुड़ा है। पांच दिन तक चलने वाले मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शिव शक्ति विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चांद धीमान ने बताया कि मेले को लेकर समिति की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर सुनील चंदेल, सुनील शर्मा, रामकिशन धीमान, कैप्टन रामलाल धीमान, सुशील शर्मा, विपिन कुमार सहित शिव शक्ति विकास समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed