फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth should become self-reliant by taking training in mushroom cultivation: Yadav

युवा मशरूम का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें : यादव

Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth should become self-reliant by taking training in mushroom cultivation: Yadav
बिलासपुर में यूको बैंक स्थापना दिवस पर मौजूद प्रशिक्षु और अधिकारी। स्रोत: आरसेटी
यूको बैंक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बिलासपुर में सोमवार को यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर किया।
इस मौके पर चंद्रशेखर यादव ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में बेहतर आय का साधन बन सकता है। युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक सामग्री भी संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह प्रशिक्षण बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित है। यह संस्थान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग व खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग सहित कई अन्य कोर्स शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षु, संस्थान का स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed