फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth group launched cleanliness campaign in the temple

Bilaspur News: युवक मंडल ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 02 Oct 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth group launched cleanliness campaign in the temple
-पंचायत के विभिन्न वार्डों में युवाओं ने की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह की ओर से बुधवार को राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कूड़ा-कर्कट, प्लास्टिक बोतल और पॉलिथीन को एकत्रित किया गया। इस दौरान झाड़ियों को भी काटा गया।

युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक धार टटोह पंचायत के विभिन्न वार्डों में चलाया गया। अभियान का समापन महात्मा गांधी की जयंती पर किया गया। एक पखवाड़े तक चले स्वच्छता अभियान में महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हिस्सा लेकर अपने जीवन और समाज में स्वच्छता का संकल्प लिया। अभिषेक ठाकुर ने बताया कि महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने जीवन में स्वच्छता को लेकर उच्च मूल्य एवं आदर्श अपनाए। इसका प्रतिबिंब उनके जीवन से देखने को मिलता है। स्वच्छता ही सेवा है इस नारे को तभी साकार किया जा सकता है जब हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएंगे। स्वच्छता हमारे आसपास ऐसा माहौल तैयार करती है, जो हमें मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए एक प्रेरक का काम करती है। इस दौरान सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि हम स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर ऋतुराज ठाकुर, अमन, विशाल, गोल्डी, गोपाल और संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed