{"_id":"6a3fbcf2659bbd725707eca7","slug":"youth-dies-after-bike-collides-with-truck-near-kothipura-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162586-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोठीपुरा के पास ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोठीपुरा के पास ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sat, 27 Jun 2026 08:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तारी में ट्राले को ओवरटेक करते समय हादसा
बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स कोठीपुरा के मुख्य द्वार के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में धमराड़ निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से घर लौट रहे थे। मंडी भराड़ी से वह अपने छोटे भाई पंकज कुमार के साथ ट्रक में सवार होकर घर जा रहे थे। एम्स कोठीपुरा के मुख्य गेट से करीब 50 मीटर आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राले के पीछे से बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में गलत ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा में आ गए और सीधे ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक मुनीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव बौह डाकघर दयोथ और पीछे बैठे अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी गांव कोठी डाकघर दयोथ घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल अक्षय का उपचार जारी है। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।