{"_id":"6a85eaab426e114ba90ae251","slug":"youth-arrested-in-toba-with-951-grams-of-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165872-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टोबा में 9.51 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टोबा में 9.51 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना कोट कहलूर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोबा क्षेत्र में एक युवक को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, थाना कोट कहलूर की टीम टोबा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह (31) निवासी गांव नंद बैहल, डाकघर टोबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशे की तस्करी और कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं।