फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young man working abroad got married online after not getting leave

Bilaspur News: छुट्टी नहीं मिलने पर विदेश में काम रहे रहे युवक ने किया ऑनलाइन निकाह

Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Young man working abroad got married online after not getting leave
- लड़की के बीमार रहने वाले दादा की इच्छा पर हुआ निकाह
विज्ञापन

- लड़के ने ऑनलाइन, लड़की ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह किया कबूल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विदेश में काम करने वाले जिले के एक युवक ने छुट्टी नहीं मिलने पर ऑनलाइन निकाह किया है। ऑनलाइन निकाह का यह मामला बिलासपुर शहर के रौैड़ा सेक्टर-3 का है।

दरअसल, रौड़ा सेक्टर-3 में रहने वाले मुहम्मद रफी का बेटा मुहम्मद अदनान तुर्किये में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। लड़की पक्ष मंडी जिले का है। लड़की के दादा की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उनकी इच्छा थी कि जीते जी पोती का निकाह हो जाए। लेकिन लड़के को कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पाई। इस पर दोनों परिवारों ने ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया। मुहम्मद अदनान के चाचा अकरम मुहम्मद ने बताया कि भतीजा मुहम्मद अदनान तुर्किये में एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार शाम को उसका विवाह ऑनलाइन कराया गया। इस मौके पर दोनों परिवार और रिश्तेदार मौजूद रहे। एक तरफ दूल्हे ने ऑनलाइन आकर निकाह कबूल किया। दूसरी ओर दुल्हन ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। अकरम के अनुसार जिले में ऑनलाइन शादी का यह पहला मौका है। इस शुभ अवसर पर जामा मस्जिद के प्रधान मोहम्मद हारून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed