फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young man on a motorcycle critically injured after being hit by an unidentified car.

Bilaspur News: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man on a motorcycle critically injured after being hit by an unidentified car.
दधोल कलां में हादसे के बाद चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के दधोल कलां गांव में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डोहरु गांव निवासी नीरज बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रात को दधोल कलां के पास पहुंचने पर एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिर गया। आरोप है कि कार चालक वाहन को उसके ऊपर से गुजारकर मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने नीरज को घायल अवस्था में देखा और उसे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घायल युवक का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर चालक को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed