फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young man going to give marriage card to sister's house and death of Tai

बहन के घर शादी का कार्ड देने जा रहे युवक और ताई की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young man going to give marriage card to sister's house and death of Tai
धमोरा/स्वार। शहजादनगर क्षेत्र में रामपुर-केमरी रोड पर एक गांव के पास शनिवार सुबह शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक और महिला को कार ने मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक ताई-भतीजे थे। हादसे की सूचना पहुंचे परिजन दोनों के शवों को बिना किसी कार्रवाई के ही घर ले गए। देर शाम गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। वहीं आरोपी कार चालक फरार है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, स्वार नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी फारूख की बहन की दो दिनों बाद शादी होनी है। इस सिलसिले में शनिवार सुबह 11 बजे गामा ठेकेदार की पत्नी जाफरी बेगम (65) और भतीजे फारूख (35) बाइक से शादी के कार्ड देने के लिए केमरी निवासी फारूख की बहन के घर जा रहे थे। जब इनकी बाइक शहजादनगर थाना क्षेत्र में चमरौआ गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद चालक कार फरार हो गया। इस हादसे में मौके पर जाफरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल फारूख को जिला अस्पताल ले पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे। तभी फारूख ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को घर ले गए। ताई-भतीजे की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। वहीं शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप मलिक का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही उनके पास कोई सूचना आई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताई-भतीजे की मौत से शादी की खुशियां हुईं कापूर
स्वार। केमरी में हुए हादसे में ताई-भतीजे की मौत से परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। वहीं मोहल्ला काशीपुर निवासी गामा ठेकेदार की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पौत्री की शादी दो दिन बाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed