{"_id":"6547a378ff31b69f74055511","slug":"young-man-cheated-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-getting-canadian-visa-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8229-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कनाडा का वीजा दिलवाने के नाम युवक से ठगे 9 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कनाडा का वीजा दिलवाने के नाम युवक से ठगे 9 लाख रुपये
विज्ञापन
- युवक की शिकायत पर घुमारवीं थाने में मामला दर्ज
- युवक ने तीन व्यक्तियों पर लगाया साजिश करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कनाडा का वीजा दिलवाने के नाम पर शातिरों ने एक युवक से 9 लाख रुपये ठग लिए। युवक की शिकायत पर घुमारवीं थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी गांव सारग डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बताया कि कुछ समय पहले हमीरपुर के अजय संगल के साथ उसकी पहचान हुई। अजय से कनाडा के लिए वीजा लगाने की बात हुई। इसके लिए उसने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के मोहित अग्रवाल और राहुल शर्मा से उसकी पहचान कराई। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कामों के लिए 9 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह कई माह तक वह आश्वासन देते रहे, लेकिन फिर भी वीजा नहीं लग पाया। परेशान होकर उसने पैसे लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है इन तीनों लोगों ने साजिश रच कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।