फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young fell down in drain and died

जुआ खेल रहे युवक पुलिस को देखकर भागे, नाले में गिरकर एक युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
young fell down in drain and died
बिलासपुर (रामपुर)। मंगलवार की शाम जुआ खेल रहे कुछ युवक सादा वर्दी में गश्त को निकली पुलिस को देखकर भाग निकले। भगदड़ में एक युवक नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कुछ लोग हाईवे जाम करने की बात कहते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल समझा-बुझाकर लोगों को वापस भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस के कुछ सिपाही सादा वर्दी में गश्त कर रहे थे। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित भाखड़ा नदी किनारे पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर वहां जुआ खेल रहे युवक भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगदड़ में एक मोहल्ले का युवक नदी की तरफ जाने वाले एक गहरे नाले में गिर गया। कुछ ही देर में नाले के पास तमाम लोगों की भीड़ लग गई और युवक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आननफानन में युवक को नाले से निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजन पुलिस कर्मियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और विरोध स्वरूप जाम लगाने के लिए नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया। सीओ अनुज चौधरी और कोतवाली प्रभारी मृतक के घर पहुंचे। जहां ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, पूर्व विधायक संजय कपूर, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, डॉ. जफर उल्ला खां, मुराद हसन खां आदि भी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed