{"_id":"6451290ba19b56b95b014d8a","slug":"young-bjp-workers-came-to-lay-siege-to-district-employment-office-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सरकार के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी धमकी, पुलिस के साथ झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सरकार के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी धमकी, पुलिस के साथ झूमाझटकी
Tue, 02 May 2023 08:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 08:46 PM IST
सार
भाजपा युवा मोर्चा ने आज रोजगार और बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर बघेल सरकार को घेरा। युवा भाजपाइयों ने रोजगार कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा युवा मोर्चा ने आज रोजगार और बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। बड़ी संख्या में युवा भाजपाई और भाजपा के दिग्गज नेता जिला रोजगार कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यहां पहले मंच से दिग्गज भाजपाइयों ने सरकार पर हमला बोला। जिसके बाद युवा भाजपाइयों ने रोजगार कार्यालय का घेराव और कालिख पोतकर जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शनकारी पुलिस बेरिकेटिंग तोड़कर जिला रोजगार कार्यालय के भीतर घुस गए। यहां युवा भाजपाइयों ने ऑफिस के भीतर तोड़फोड़ करते हुए अधिकारियों के केबिन में कालिख पोत दी। इस दौरान ऑफिस में तालाबंदी को लेकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी होती रही। प्रदर्शनकारी ऑफिस में ताला लगाने के लिए हंगामा करते रहे।
बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में बिठाकर सरकंडा थाने ले गई। यहां भी थाने पहुंचने के बाद भाजपाई थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विवेकानंद और उपकार चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए वायदा पूरा करने की मांग की और आगे उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इधर पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी के बाद सभी भाजपाइयों को छोड़ दिया है।