फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yoga information given to female ITI trainees

Bilaspur News: महिला आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी योग की जानकारी

Fri, 06 Jun 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga information given to female ITI trainees
महिला आईटीआई बिलासपुर में योग करती प्रशिक्षु। संवाद
गायत्री शक्तिपीठ परिवार के सौजन्य से योग शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में गायत्री शक्तिपीठ परिवार की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की योग प्रशिक्षक हर्षिता जैन, विशाखा, ज्योति ने प्रशिक्षुओं के साथ योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, प्राणाकर्षण, भ्रामरी मुद्रा, आसन ध्यान और दिनचर्या के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों के साथ यह भी जानकारी साझा की गई कि हम योग से किस प्रकार परीक्षा के समय तनाव मुक्त रह सकते हैं। प्रशिक्षुओं के साथ इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने आभार जताया। शिविर में गायत्री परिवार से प्रेमलाल शर्मा, रमेश कुमार टंडन, सुशील पुंडीर, परिव्राजक कुलवंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed