{"_id":"6a0b0102f78b6045530b078e","slug":"wrestlers-from-india-and-abroad-displayed-their-strength-in-the-historic-wrestling-competition-of-baiharan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160112-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैहरन के ऐतिहासिक दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैहरन के ऐतिहासिक दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम
Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
300 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहे क्षेत्रवासी, विजेता पहलवानों पर बरसी इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता ( बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय झंडूता के साथ लगते बैहरन गांव में आयोजित प्राचीन दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दंगल में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरे दिन मुकाबलों को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल कमेटी के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर और उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने बताया कि यह कुश्ती प्रतियोगिता हर तीसरे वर्ष क्षेत्रवासियों के सहयोग से मई कराई जाती है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की जानकारी के अनुसार बैहरन कुश्ती प्रतियोगिता का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना है और यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। दंगल में मानव विकास संस्थान कलोल के अध्यक्ष एवं रसम सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि जबकि स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथियों ने कहा कि बैहरन की कुश्ती प्रतियोगिता क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है, जिसे बुजुर्गों और युवाओं के आपसी सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में चार मालियों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। पहली माली में मंडी के पहलवान अंकित ने जीत हासिल कर 21 हजार रुपये का इनाम जीता, जबकि पंजाब के परविंदर उपविजेता रहे और उन्हें 11 हजार रुपये दिए गए। दूसरी माली में पंजाब के परविंद ने 60 हजार रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि हौदी ईरान मुल्लापुर अखाड़ा के पहलवान को 40 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरी माली में प्रिंस पुहाली विजेता रहे और उन्हें 70 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अंकित को 60 हजार रुपये दिए गए। चौथी माली फ्लाई अखाड़ा के तालिब बाबा ने जीत दर्ज कर 80 हजार रुपये और गुर्ज हासिल किया, जबकि ईरान के हमीद को उपविजेता रहने पर 70 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस विशाल दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। वहीं विदेशी पहलवानों की मौजूदगी ने भी प्रतियोगिता का आकर्षण बढ़ाया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, नरेश कुमार ठाकुर, दिनेश चंदेल, रत्न सिंह ठाकुर, भाग सिंह, इंद्र सिंह ठाकुर, रन सिंह ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, तुलसी राम, प्रकाश चंद, राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।