फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Worship of Goddess Katyayani on the sixth day of Navratri at Dhaulra Temple

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा

Sat, 17 Oct 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Katyayani on the sixth day of Navratri at Dhaulra Temple
धौलरा में चल रहे शारदोत्सव में गरबा करती महिलाएं। स्रोत: समिति
श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि, शारदोत्सव में गरबा प्रतियोगिता में अर्शिया रहीं प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में आयोजित शारदोत्सव के छठे नवरात्र पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शिमला से आए पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य और उनके सहयोगी अशोक कुमार भट्टाचार्य के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, शारदोत्सव के तहत आयोजित गरबा प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जूनियर वर्ग में अर्शिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब जीता। रिद्धि, सोनाक्षी, इशिता, वेदांशी और मुस्कान को जूनियर फिट एंड फायर का खिताब मिला। प्रतियोगिता के टॉप-10 में अंशिका, कंचन, हर्षिका, पलक, रिया, अनमोल ठाकुर, तनिषा शर्मा, दिव्या, मयूरी और हिमांशी ने जगह बनाई।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में नम्रता पठानिया, ज्योति सोनी, भुवनेश्वरी कुंभा, सुषमा गौतम, रचना ठाकुर और रजनी चंदेल ने फिट एंड फायर का खिताब अपने नाम किया। बिनता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ परिधान और मुक्ता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के टॉप-10 में मोनिका शर्मा, संगीता मोंगा, नितिका सरीन, निशा सिंह, राज किरण मेहता, सिम्मी अग्रवाल, अलीजा, प्रतिभा मिश्रा, नीतू और निक्की देवी शामिल रहीं। गरबा प्रस्तुतियों ने शारदोत्सव की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed