फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Worship of Goddess Kalratri at Dhaulra Temple

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा

Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Kalratri at Dhaulra Temple
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव के दौरान मां दुर्गा की सप्तमी विहित पूजा विधिवत संपन्न हुई। इस दौरान मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

पंडित सुधांशु शेखर भट्टाचार्य ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। मान्यता है कि मां कालरात्रि की उपासना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। शारदोत्सव के तहत दिन में आयोजित वैदिक मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें समर ने संपूर्ण गीता के श्लोक सुनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। मनन ने रामचरितमानस की चौपाइयां सुनाकर दूसरा और हर्षिका ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बनारस से आए आचार्य प्रशांत और धौलरा के आचार्य वरुण शामिल रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जमुना देवी, स्वतंत्र सांख्यान, कमल गौतम, स्वदेश ठाकुर, चमन गुप्ता, मोहित संख्यान, सुनील राणा, दीपक शर्मा, प्रमोद बिट्टू, राजेंद्र, पार्षद संतोष जोशी, अशोक सोहड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed