फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop on fire safety

Bilaspur News: जबली में कर्मचारियों ने सीखे अग्नि सुरक्षा के गुर

Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
workshop on fire safety
फायर अधिकारी, अभियंताओं ने कर्मचारियों को बताए सुरक्षा उपाय
विज्ञापन

आग बुझाने वाले यंत्रों, रेत के पात्र के सही उपयोग के बारे में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड बिलासपुर की ओर से जबली विद्युत उपमंडल परिसर में सुरक्षा विषयक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न उपमंडलों के अभियंताओं, फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के पहले चरण में फायर अधिकारी ईश्वर सिंह ने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को आग बुझाने वाले यंत्रों, गैस सिलिंडर, रेत के पात्र के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारियों को इन उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रयोग भी करवाया गया, जिससे आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। दूसरे चरण में प्रशिक्षक इंजीनियर यशपाल ने विद्युत लाइनों पर कार्य करते समय अनिवार्य सावधानियों के बारे में जागरूक किया। कहा कि किसी भी कार्य से पहले लाइन को पूरी तरह से अलग करना, भूमि से जोड़ना तथा जांच करना आवश्यक है। साथ ही सुरक्षा कमर-पट्टी, सिर पर धारण किए जाने वाले सुरक्षा कवच, रबड़ के दस्ताने और अन्य साधनों का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बिजली का झटका लग जाए तो उसे बचाने के लिए सीपीआर प्रक्रिया कैसे की जाती है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता शशि कुमार, विभिन्न उपमंडलों के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed