फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop of teachers

Bilaspur News: शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से कराया अवगत

Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
workshop of teachers
शाहतलाई के शिशु मॉडल स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षक कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शिशु मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक विशेष शिक्षक कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था। अशोका एमबीडी के संसाधन व्यक्ति रमन कुमार ने इसका संचालन किया।


कार्यशाला में शिक्षकों को अनुभवात्मक अधिगम, गतिविधि आधारित शिक्षण, रोबोटिक्स और तकनीक आधारित शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पारंपरिक शिक्षण के साथ गतिविधियों, प्रयोगों और तकनीकी संसाधनों को जोड़ने से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ती है। इससे उनकी रुचि, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल भी अधिक प्रभावी बनते हैं। रमन कुमार ने शिक्षकों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझाया कि कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण कैसे लागू किया जा सकता है। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर स्वयं गतिविधियों में भाग लेकर विषय को समझना और उसका व्यावहारिक उपयोग सीखना है। कार्यशाला में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और उनके सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यालय की ओर से संसाधन व्यक्ति रमन कुमार का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed