फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop of teachers

Bilaspur News: शिक्षकों को रोचक ढंग से पढ़ाने की तकनीकों की दी जानकारी

Tue, 29 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
workshop of teachers
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में शिक्षक प्रशिक्षण कहानी श्रुतभाव अभिव्यक्ति का आयोजन संचालन सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन पंचकूला की ओर से किया गया। प्रशिक्षण में 59 अध्यापकों ने भाग लिया, जिसमें 46 शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं और 13 अन्य स्कूलों से आए हुए थे। प्रशिक्षण में सर्टिफाइड ट्रेनर डीएवी स्कूल गुरदासपुर से आए ट्रेनर सुखप्रीत सिंह और डीएवी हमीरपुर से आई ट्रेनर प्रियंका ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों को गतिविधि अभिव्यक्ति और कहानी सुनाकर छात्रों की मनोवृत्ति को अधिक विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र कहानियों के माध्यम से एक नवीन तकनीक की तरफ जा सकते हैं। अनेक गतिविधियां करवाई और रोचक ढंग से पढ़ाने की नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान की। स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने बच्चों के उत्थान की नई तकनीक से परिचित करवाने वाले वक्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशिका कुमारी अदिति और प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed