फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workers registered with Construction Workers Board should get e-KYC done by 20th February.

Bilaspur News: निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत कामगार 20 फरवरी तक कराएं ई-केवाईसी

Fri, 31 Jan 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers registered with Construction Workers Board should get e-KYC done by 20th February.
-ई-केवाईसी कराने पर ही मिलेगा बोर्ड की सुविधाओं का लाभ
विज्ञापन

-जिले में पंजीकृत हैं 48 हजार कामगार

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड के पंजीकृत कामगारों को 20 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी कराकर ही कामगार बोर्ड की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के लिए पात्र होंगे।
बोर्ड के तहत पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के कामगार जोकि मनरेगा, भवन निर्माण या अन्य क्षेत्र में कामगार हों और उन्होंने साल में 90 या इसके अधिक दिनों तक कार्य किया हो और बोर्ड में पंजीकृत हों, वह शीघ्र ई-केवाईसी कराएं। यह ई-केवाईसी बिलासपुर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर करवा सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से विभिन्न पंचायतों में भी शिविर लगाए जाते हैं, वहां पर भी कामगार ई-केवाईसी करवा सकते है। जिले में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में करीब 48 हजार कामगार पंजीकृत हैं। लेकिन अधिकतर ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है। बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगारों से बार-बार ई-केवाईसी करवाने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कामगार बोर्ड अधिकारी स्वाति शर्मा ने बताया कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के बच्चों को पहली कक्षा से स्नातक तक शिक्षण सहायता दी जाती है। व्यावसायिक कोर्स करने, बेटी की शादी, बेटी के जन्म, कामगार की दुर्घटना में मौत पर चार लाख व प्राकृतिक मौत पर दो लाख रुपये की सहायता, शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को हॉस्टल के रहने व खाने के 15 से 20 हजार रुपये, कामगार के 60 साल के होने पर पेंशन सुविधा, मानसिक दिव्यांग बच्चों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता सहित कामगारों को अन्य के सुविधाएं दी जाती हैं। ई-केवाईसी होने के बाद कामगार इन सुविधाओं के लिए पात्र होंगे। साथ ही कामगारों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर होगा। स्वाति शर्मा ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगार 20 फरवरी से पहले अपनी ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed