{"_id":"672623fb9a2c99b75c08a45f","slug":"workers-performed-vishwakarma-puja-with-devotion-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125898-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कामगारों ने श्रद्धाभाव से की विश्वकर्मा पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कामगारों ने श्रद्धाभाव से की विश्वकर्मा पूजा
Sat, 02 Nov 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में मौजूद कामगार व व्यापारी। संवाद
-बिलासपुर में मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा समिति बिलासपुर के प्रधान कमल किशोर की अगुवाई में बिलासपुर, घुमारवीं में कामगारों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की और अपने काम में सफलता की कामना की।
विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश ने विधिवत रूप से विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर हुए हवन में शहर के कामगारों व व्यापारियों ने आहुतियां देकर शांति की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था के बीच कामगारों ने अपने-अपने कार्यों में सफलता और समृद्धि के लिए भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद मांगा। विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने उपस्थित लोगों को इस दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा दिवस पर कामगारों ने एकत्र होकर भगवान विश्वकर्मा व अपने औजारों और उपकरणों की पूजा की और अपने काम में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा सभी शिल्पकारों और कारीगरों के देवता माने जाते हैं। उनकी पूजा का उद्देश्य उनके कार्य और उनके योगदान को सम्मानित करना है। इस दिवस पर विश्वकर्मा की पूजा करके सभी की मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि इस दिन का कामगारों के काफी महत्व है। यह उन्हें एकजुट होने और अपने श्रम का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर राजपाल दबड़ा, बलदेव दबड़ा, कश्मीर सिंह, कामगार कांशी राम, मोनू, श्याम लाल सहित अन्य मौजूद रहे।