फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Work to fill potholes near Seer Khad Bridge has begun; drivers will get relief.

Bilaspur News: सीर खड्ड पुल के समीप गड्ढों को भरने का काम शुरू,चालकों को मिलेगी राहत

Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Work to fill potholes near Seer Khad Bridge has begun; drivers will get relief.
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
शिमला-धर्मशाला एनएच-103 पर शुरू हुआ पैचवर्क, सड़क बदहाल होने से परेशान थे वाहन चालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत सीर खड्ड पुल के समीप शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का काम आखिरकार शनिवार को शुरू हो गया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिली है, जिन्हें गड्ढों के कारण रोजाना परेशानी और हादसे का खतरा बना रहता था।
लोग लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान थे। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में गड्ढों में तब्दील हुआ एनएच-103, चालकों की बढ़ी मुश्किलें शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और शनिवार को सीर खड्ड पुल के पास सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सीर खड्ड पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का यह हिस्सा काफी व्यस्त है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। विशेषकर बाइक और स्कूटी चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया था। कई बार गड्ढों में वाहन फंसने से संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता था। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती थी और वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई दिनों से गड्ढे बने हुए थे और दिन-रात बड़ी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। शनिवार को गड्ढे भरने का काम शुरू होने से लोगों ने राहत जताई। दोपहिया वाहन चालकों ने उम्मीद जताई कि सड़क की नियमित देखरेख भी की जाएगी, ताकि भविष्य में गड्ढों के कारण हादसे की स्थिति न बने।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed