फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Work incomplete, payment made to contractors

Bilaspur News: काम अधूरा, ठेकेदारों को कर दी पैमेंट

Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Work incomplete, payment made to contractors
एक साल बाद भी नहीं बने एकीकृत विकास परियोजना के चार टैंक
विज्ञापन

पानी भरने के लिए पाइप तक नहीं बिछाई, फटने की कगार पर हैं टैंक

मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शुरू हुई प्रदेश सरकार की एकीकृत विकास परियोजना के तहत बिलासपुर जिले की बड़गांव पंचायत में चार टैंकों का निर्माण कार्य बिना पूरा किए ही ठेकेदारों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
बड़गांव पंचायत के लेखराम, रमेश चंद्र, प्रकाश चंद, राजेंद्र, राजेश कुमार, राकेश कुमार, धनीराम और रामपाल ने बताया कि परियोजना के तहत उनके गांव में टैंकों का निर्माण कार्य एक साल पहले शुरू हुआ था। दो महीने के काम के बाद इसे बंद कर दिया गया। ग्रामीणों की जमीन बर्बाद हो गई और एक साल बाद भी टैंकों का काम अधूरा पड़ा है। टैंकों में पानी भरने के लिए पाइप तक नहीं बिछाई गई है। इससे टैंक फटने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदारों को भुगतान तो कर दिया है, लेकिन अधूरे काम ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सरकार से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और काम पूर्ण करवाने की मांग की है। एकीकृत विकास परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा रखना, किसानों की भूमि और जल संसाधनों की सुरक्षा करना और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना है। वर्ल्ड बैंक की इस परियोजना के तहत जिले की 34 पंचायतों को शामिल किया है। परियोजना के तहत जल संग्रहण के लिए टैंकों का निर्माण, लघु सिंचाई योजनाएं, नदियों और नालों में पानी एकत्र कर खेतों तक पहुंचाना, जंगलों में हरियाली और जंगली जानवरों के लिए जल संरक्षण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव में परियोजना की धीमी प्रगति और अधूरे काम ने किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाया है। जिला एकीकृत परियोजना अधिकारी सौरभ जाखड़ ने बताया कि टैंकों का काम अधूरा रहने और पाइप न डालने की शिकायत मिली है। जांच कर जल्द से जल्द काम पूरा करवाया जाएगा, ताकि किसानों को परियोजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed