फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   won in badminton won in badminton

Bilaspur News: बैडमिंटन डबल मुकाबले में प्रवीण-अमृत की जोड़ी जीती

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
won in badminton won in badminton
विजेताओं को ट्रॉफी और नगद राशि देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत ग्राम डुमैहर में डुमैहर बैडमिंटन क्लब की ओर से एकदिवसीय डबल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुकेश चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि किया।

मुख्यातिथि मुकेश चंदेल ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल न केवल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाते हैं, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। प्रतियोगिता में प्रवीण ठाकुर व अमृत पाल की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुशील व स्पर्श की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 5100 रुपये की नगद राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 3500 रुपये नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर विनोद, सतीश, सोनू, चंदन, अंकु, बग्गू, बिट्टू, आशीष, मनोज, अश्वनी, अजय, अवतार, लक्की, प्रिंस, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed