फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women taken poision, died

बहनों के विवाद में युवती ने खाया जहर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
women taken poision, died
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में दो बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक ने जहर खा लिया। हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों में विवाद हो गया। परिजनों ने उनको डांटा भी था। इस बात से क्षुब्ध होकर एक बहन ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन युवती को हल्द्वानी ले गए। परिजनों के अनुसार शनिवार की देर रात हल्द्वानी के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर रविवार की शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान परमजीत कौर का कहना है कि दोनों बहनों में विवाद हुआ था। शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed