फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women on guard against Chitta in Aauhar Panchayat, patrolling continues day and night

Bilaspur News: औहर पंचायत में चिट्टे के खिलाफ महिलाओं का पहरा, रात-दिन गश्त जारी

Thu, 01 Jan 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women on guard against Chitta in Aauhar Panchayat, patrolling continues day and night
औहर में नशे के खिलाफ पहरा देती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
जिले में सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा नशा विरोधी अभियान
विज्ञापन

लघट के बाद कई महिला मंडलों ने शुरू की चिट्टे के खिलाफ लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की ग्राम पंचायत औहर में चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एक सशक्त और अनुकरणीय जनआंदोलन आकार ले चुका है। पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पंचायत की महिलाएं नशे के विरुद्ध निर्णायक मोर्चा खोलते हुए दिन-रात अपने क्षेत्र में पहरा दे रही हैं। महिलाएं बिना किसी पूर्व निर्धारित समय या कार्यक्रम के संदिग्ध स्थानों पर गश्त कर रही हैं और साथ ही नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि यह लड़ाई अब केवल नारों, रैलियों या धरनों तक सीमित नहीं रहेगी। पंचायत के हर उस क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है, जहां नशेड़ियों या नशा तस्करी की आशंका बनी रहती है। महिलाओं का मानना है कि जब हर वार्ड में महिलाएं एकजुट होकर जिम्मेदारी संभालेंगी, तो चिट्टा अपने आप पंचायत से बाहर हो जाएगा और आने वाली पीढ़ी को इस जहर से बचाया जा सकेगा। पंचायत प्रधान प्रेमलता ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए केवल महिला मंडलों का ही नहीं, बल्कि पूरी पंचायत, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। सरकार की ओर से चिट्टे के खिलाफ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई प्रभावी कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन अब समाज को भी जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ और अधिक कठोर कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। औहर पंचायत की महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान को मजबूती दे रही हैं। गीतों, संदेशों और जागरूकता पोस्ट के जरिए यह बताया जा रहा है कि चिट्टा किस प्रकार बच्चों और युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। यह अभियान अब केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर सामाजिक निगरानी का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इससे पहले बिलासपुर सदर के लघट महिला मंडल, चांदपुर गांवों की महिलाओं ने भी रात का पहरा देकर अपने-अपने क्षेत्रों में चिट्टे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। अब औहर पंचायत की महिलाओं ने इस जिम्मेदारी को संभालते हुए इस आंदोलन को और व्यापक रूप दे दिया है। महिलाओं का कहना है कि जब समाज एकजुट होकर खड़ा होता है, तभी नशे जैसी बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed