{"_id":"64f30e166797d29af6036304","slug":"women-have-been-waiting-for-rs-1500-for-nine-months-independent-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-4968-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह से महिलाएं कर रही है 1500 का इंतजार : स्वतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह से महिलाएं कर रही है 1500 का इंतजार : स्वतंत्र
विज्ञापन
-घरेलू गैस की कीमतों में कमी करने के लिए केंद्र का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर भाजपा ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 200 रुपये घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। कहा कि मोदी सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि इसके विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को मायूस ही किया है। महिलाओं को उम्मीद थी कि रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये मिलने लगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी करने का फैसला स्वागत योग्य है। इससे सभी गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए जहां 200 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे, वहीं उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को सिलिंडर 400 रुपये सस्ता मिलेगा। इस योजना के तहत देश में अब तक 9.5 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कहा कि पर्वतीय राज्य हिमाचल के प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जयराम सरकार के समय गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई थी।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने कई गारंटियां दी थीं। उनमें से एक गारंटी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की थी। पिछले नौ माह से इंतजार कर रही महिलाओं को उम्मीद थी कि कांग्रेस सरकार रक्षाबंधन पर्व पर अपनी यह गारंटी पूरी कर देगी, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। प्रदेश सरकार की यह गारंटी चुनावी शिगूफा ही साबित हुई है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।