फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women entrepreneurs in Jhanduta were taught the tricks of funding and self-employment.

Bilaspur News: झंडूता में महिला उद्यमियों को फंडिंग और स्वरोजगार के सिखाए गुर

Mon, 03 Aug 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurs in Jhanduta were taught the tricks of funding and self-employment.
झंडूता में आयोजित फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में महिलाओं को संबोधित करते अधिकारी। स्रोत: जागरूक
रैंप परियोजना के तहत आयोजित नेटवर्किंग मीट में 60 महिलाओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बैंक ऋण, सब्सिडी और विपणन पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता में जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर की ओर से रैंप परियोजना के सोशल इंक्लूजन घटक के तहत महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। विकास खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 60 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन एनआईटीकॉन लिमिटेड के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड झंडूता की विस्तार अधिकारी पूनम ने की। उन्होंने महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने उद्यमों का विस्तार करें और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में योगदान दें। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बैंक ऋण प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाएं, बीमा योजनाएं, उद्यम पंजीकरण, डिजिटल सेवाएं और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विपणन के अवसरों और वित्तीय संस्थानों से जुड़ने के तरीकों पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सफल उद्यमी हेम राज और राम गोपाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने और सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, विपणन और उद्यम विकास से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि रैंप परियोजना का उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच मजबूत करना, उन्हें सरकारी योजनाओं और वित्तीय संस्थानों से जोड़ना तथा उद्यम विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नेटवर्किंग मीट में यूको बैंक झंडूता के प्रबंधक अनुपम शर्मा, एलडीएम कार्यालय के वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता विजय धीमान, डीआरडीए के जिला परियोजना प्रबंधक देशराज, विकास खंड कार्यालय की शिवानी गर्ग, रैंप परियोजना के वरिष्ठ सलाहकार आशुतोष और सलाहकार संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed