फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women empowerment means empowering all humanity: Dharmani

महिला सशक्तिकरण का मतलब सारी मानवता को सशक्त करना : धर्माणी

Sun, 19 Nov 2023 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment means empowering all humanity: Dharmani
- लढयानी में मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत गतवाड़ के गांव लढयानी में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजेश धर्माणी ने और उनकी पत्नी सोनिका धर्माणी ने की, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राजेश धर्माणी ने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब सारी मानवता को सशक्त करना है। वर्तमान में महिलाओं ने अपनी दक्षता, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता से सिद्ध कर दिया है कि नारी अबला नहीं सबला है। राष्ट्र के निर्माण में हमारी माताओं और बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिलाओं का उत्थान राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा और खेलकूद आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं बिजनेस उद्योग कार्यों और वेतन रहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान दे रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा की यह दिन महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही हैं। खेल जगत की बात करें, मनोरंजन की या फिर राजनीति के क्षेत्र में, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर अरुण भारद्वाज ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और बच्चों में मतभेद को मिटा सकती है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत उप प्रधान अजय कुमार, घंडालवीं पंचायत की प्रधान सरला चौहान, कसारू पंचायत के प्रधान अंजना करतार सिंह चौधरी, कमलदेव राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान सुलक्षणा पठानिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed