फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman duped of Rs 4.56 lakh on pretext of job offer

Bilaspur News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 4.56 लाख ठगे

Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 4.56 lakh on pretext of job offer
आरोपी ने खुद को बताया पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर
विज्ञापन

अलग-अलग तिथियों पर ट्रांसफर कराई राशि
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर एक महिला से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। खुद को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में इंजीनियर बताने वाले एक शातिर ने महिला के बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और कागजात तैयार करवाने के नाम पर किस्तों में मोटी रकम ऐंठ ली। जब पैसे पूरे हो गए तो आरोपी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना कोट कहलूर में दी शिकायत में नीता देवी निवासी घवांडल ने बताया कि फरवरी 2024 में चौपाल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर खुद को पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर बताया। उसने दावा किया कि उसके प्रभाव से महिला के पुत्र की नौकरी लग सकती है। भरोसे में लेने के लिए उसने नियुक्ति प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं का हवाला दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने कागजात तैयार करने, फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में धनराशि जमा करवाने को कहा। सरकारी नौकरी की उम्मीद में महिला ने अपने और रिश्तेदारों के खातों से कुल 4,56,000 रुपये आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय तक आरोपी भरोसा दिलाता रहा कि नियुक्ति पत्र जल्द जारी होगा। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद जब न तो कोई नियुक्ति पत्र आया और न ही कोई आधिकारिक सूचना, तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। संपर्क करने पर आरोपी ने पहले टालमटोल की और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। धोखाधड़ी का शक गहराने पर महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बैंक खातों के लेनदेन की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित खाते की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed