फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   wine recovered

जीप से अंग्रेजी शराब की 70 पेटियां बरामद

Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
wine recovered
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने जीप से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। विशेष अन्वेषण शाखा को शनिवार रात को सूचना मिली कि इंद्र सिंह अपनी कार से निगरानी करते हुए एक जीप में शराब लेकर बिलासपुर आ रहा है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्लर के पास नाकेबंदी की। कार और जीप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर जीप में 70 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान इंद्र सिंह निवासी गांव बैहना जट्टां तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, रामलाल निवासी गांव कोठी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर और संजीव निवासी गांव बैरी दड़ोला डाकघर बैहना जट्टा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई। इसकी पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed