{"_id":"6345becb392ee712012a5c84","slug":"wife-shot-dead-in-domestic-dispute-bilaspur-news-mbd444013235","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या
हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गईं
बिलासपुर (रामपुर)। गांव डिबडिबा में घरेलू विवाद में किसान जयदीप सिंह ने सोमवार की रात पत्नी मनजीत कौर (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा में किसान जयदीप सिंह का सोमवार की रात करीब 10:30 बजे पत्नी मनजीत कौर से विवाद हो गया। जयदीप ने तमंचे से पत्नी को दो गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। परिजन महिला को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह व सीओ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसओजी व कोतवाली प्रभारी की दो टीमों को गठित कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। ऊधमसिंह नगर जिले के थाना गदरपुर के ग्राम रोशनपुर निवासी मृतका के भाई हरपाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह की ओर से जयदीप सिंह पुत्र रणवीर सिंह के खिलाफ धारा 302, 506 के तहत हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
हरपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसने अपनी बहन मनजीत कौर की शादी चार जनवरी 2012 को जयदीप सिंह पुत्र रणवीर सिंह से की थी। जयदीप उसकी बहन को अक्सर मारपीट कर परेशान करता था। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे उसकी बहन ने उसे फोन द्वारा सूचना दी कि जयदीप उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसपर वह अपने बहनोई सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा तथा तहरे भाई हरदयाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचा। उनके सामने भी जयदीप ने उनकी बहन के साथ मारपीट की विरोध करने पर तमंचे से दो गोलियां उसकी बहन को मारी, जो मनजीत कौर के पेट में लगीं। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
पुलिस टीम ने उत्तराखंड में दी दबिशें
मनजीत कौर की हत्या के आरोपी पति जयदीप सिंह की तलाश में पुलिस ने सोमवार को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में दबिशें दीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि जयदीप रुद्रपुर में ही अपने एक परिचित के यहां शरण लिए हुए है। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तराख़ंड पुलिस की मदद से रुद्रपुर में दबिश दी। मगर जयदीप नहीं मिल सका। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।