फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   who participate against emergency honoured

आपातकाल का विरोध करने पर नौ विभूतियां सम्मानित

Sat, 25 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो, अमर उजाला बिलासपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
 केंद्र सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर शनिवार को बिलासपुर के किसान भवन में भाजपा ने विकास पर्व कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। जबकि अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के विरोध में लोकतंत्र की बहाली को आंदोलन करने वाले बिलासपुर जिला की नौ विभूतियों को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। इनमें से कई लोगों का स्वर्गवास हो चुका है। उनके परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया। लोकतंत्र की बहाली को संघर्ष करने वालों में दौलत राम सांख्यान, नरोत्तम दत्त शास्त्री, संतराम, पं. जय कुमार शर्मा, राजेंद्र हांडा, नारायण सिंह स्वामी, रामदास ठाकुर, रामदास धीमान और नंद लाल शामिल थे।
विज्ञापन


मुख्यातिथि के कार्यक्रम में पहुंचते ही भाजयुमो और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को हटाने का आह्वान किया। विकास पर्व के इस मंच से दुष्यंत गौतम, सतपाल सिंह सत्ती और रणधीर शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, त्रिलोक जंबाल, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, राकेश गौतम तथा भीम चंदेल सहित जिला के चारों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने को लें संकल्प : दुष्यंत   
भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कांग्रेस मुक्त अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


केंद्र के प्रोजेक्टों को ठंडे बस्ते में डाल रही प्रदेश सरकार : रणधीर
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। केंद्र के प्रोजेक्टों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। बंदला में खुलने वाले प्रस्तावित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले यूपीए सरकार और बाद में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अडंगा डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed