फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wheat crop in danger of turning yellow due to lack of rain

Bilaspur News: बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल पीली पड़ने का खतरा

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop in danger of turning yellow due to lack of rain
- जनवरी में हुई मात्र 6.8 एमएम बारिश, घना कोहरा भी पड़ रहा
विज्ञापन

- जिले में 75 प्रतिशत कृषि भूमि बारिश पर निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में जनवरी में मात्र सिर्फ एक दिन बारिश हुई, जबकि करीब 75 प्रतिशत कृषि भूमि बारिश पर निर्भर है। बारिश नहीं होने से किसानों को गेहूं की फसल पीली पड़ने का डर सता रहा है।
जिले में जनवरी 2024 मे 4.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इस साल जनवरी 6.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो पिछले साल की अपेक्षा अधिक है। लेकिन गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है। जनवरी में 16 तारीख को बारिश हुई थी। इसके बाद पानी नहीं बरसा। जिले में 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुवाई होती है, जिसमें से मात्र 6 हजार हेक्टेयर पर ही सिंचाई की सुविधा। बाकी भूमि बारिश पर निर्भर है। पिछले करीब एक सप्ताह से घना कोहरा और धुंध भी लोगों को परेशान कर रही है। किसान वासुदेव ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए बारिश अत्यंत आवश्यक है। आगामी दिनों में यदि बारिश नहीं होती है तो गेहूं की फसल पीली पड़ना शुरू हो जाएगी। वहीं, बारिश नहीं होने से नालों, खड्डों के जल प्रवाह में भी कमी आई है। हालांकि अभी कोई भी पेयजल योजना प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन आने वाले समय यदि बारिश नहीं होती है तो पेयजल योजनाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी सीमा शाह ने बताया कि 1 फरवरी और 4 फरवरी को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। जिले में फसलों की पैदावार के लिए अधिकतर किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में गेहूं की फसल के लिए बारिश अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed