{"_id":"6939646c4a9d5eeae20e1d63","slug":"welfare-fair-and-dangal-committee-will-pay-homage-to-the-martyrs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149933-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहीदों को नमन करेगी वेलफेयर मेला एवं दंगल समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहीदों को नमन करेगी वेलफेयर मेला एवं दंगल समिति
Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
16 दिसंबर को होगा कार्यक्रम, वीर नारियां होंगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत-पाक युद्ध में 16 दिसंबर 1971 को देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद नंतराम वेलफेयर मेला एवं दंगल समिति कोठीपुरा 16 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम करेगी। समिति सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को पुष्प अर्पित करेगी और श्रद्धांजलि देगी।
हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम ने बताया कि समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1971 के युद्ध में बलिदान हुए वीर सैनिकों सहित देश-प्रदेश के सभी अमर शहीदों को सामूहिक रूप से नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कहा कि यह दिन देश की वीरता, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। समिति हर वर्ष शहीद परिवारों का सम्मान करके युवाओं को देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देती है। बैठक में विस्तृत चर्चा के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान प्रकाश चंद चौहान, उप प्रधान प्रकाश चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार रोशन लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव महेंद्र नाथ, वीर नारी मीरा देवी, सलाहकार अशोक कुमार, धीरेंद्र पाल, हंसराज और रतन लाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।