फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Welcome to the passengers dumping garbage at the bus stand

Bilaspur News: बस अड्डे पर कूड़े के ढेर कर रहे यात्रियों का स्वागत

Fri, 12 Apr 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the passengers dumping garbage at the bus stand
- जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

- शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे पर यात्रियों का स्वागत कूड़े के ढेरों से हो रहा है। बस अड्डे में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
बस अड्डे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बस अड्डा कूड़े की डंपिंग साइट बनी हुई है। लोग सफाई न होने के कारण शिकायत भी करते हैं, लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगती है। नियमित सफाई न होने के कारण निकासी नालियां भी गंदगी से भरी पड़ी हैं। इससे हर तरफ दुर्गंध फैल रही है। बस अड्डा घुमारवीं पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इन लोगों को बदबू के कारण नाक पर रूमाल रखकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन न तो एचआरटीसी इस व्यवस्था को दुरुस्त करवा पा रहा है न ही नगर परिषद के अधिकारी। चारों तरफ फैली गंदगी से जहां एक ओर यात्री और आम जनता परेशान है, वहीं बस अड्डा के अंदर दुकान करने वाले दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े को हटाने लिए शिकायत भी करते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कूड़े के ढेरों के कारण यहां पर लावारिस जानवरों जमावडा रहता है। स्थिति यह है कि बस अड्डा परिसर में लगे इन कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध से बचने के लिए यात्रियों को नाक पर हाथ या रुमाल रख ढक कर खड़ा होना पड़ता है। पिछले कई दिनों से बस स्टैंड की यही हालत है।
विज्ञापन


कोट
पिछले कई दिनों से स्थिति से नगर परिषद को अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन नगर परिषद की गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं आ रही है। नगर परिषद के पदाधिकारियों ने शहर में ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के कारण कूड़ा उठाने में असमर्थता जाहिर की है। एक बार फिर से नगर परिषद को इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द इस कूड़े को यहां से हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म दत्त, प्रभारी, बस अड्डा, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed