{"_id":"82ebfe8a774791d5cbe8a605bff9674c","slug":"weather-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयना देवी में घटी श्रद्धालुओं की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनयना देवी में घटी श्रद्धालुओं की संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह पड़ी बारिश से श्री नयना देवी क्षेत्र एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गया है। बारिश से बढ़ी ठंड के कारण विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी मंदिर में शुक्रवार को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की घटी संख्या के कारण दुकानदारों का धंधा भी मंदा रहा। क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद ही रही। जबकि कुछ खुली दुकानों के दुकानदारों ने अंगीठी सेंककर समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
दुकानदार प्रदीप चंदेल, राजेश और गोल्डी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ी बारिश के कारण अधिकांश दुकानें बंद हैं। ठंड बढ़ने से मंदिर में भी श्रद्धालु कम संख्या में ही पहुंचे।
विज्ञापन
विदित रहे कि श्रीनयना देवी मंदिर में प्रतिदिन हिमाचल, पंजाब और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन, शुक्रवार सुबह हुई बारिश से बढ़ी ठंड से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कमी दर्ज की गई है।