{"_id":"687b8a747c7a8abd4a0a182d","slug":"waterlogging-is-happening-on-ladrour-dadhol-road-due-to-blockage-of-drains-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-140858-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नालियां बंद होने से लदरौर-दधोल सड़क पर हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नालियां बंद होने से लदरौर-दधोल सड़क पर हो रहा जलभराव
Sat, 19 Jul 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
दधोल-लदरौर सडक़ की नाली पर गिरा मलबा। संवाद
वाहन चालकों और राहगीरों को हो रहे परेशानी
कई जगह पर लोगों के घरों में घुस रहा सड़क का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। लदरौर-भराड़ी-दधोल सड़क पर बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सडक किनारे बनी नालियों मिट्टी से भरी हुई हैं। उनकी सफाई और मरम्मत न होने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क भी धंसने लगी हैं। कई जगहों पर सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र, पवन, पृथी, बलदेव, मुनीष, चमन, संजीव, अनूप, सुरेश, कामराज, सोमराज, विनय, कर्म चंद, अक्षय, नरेंद्र, राजकुमार ने बताया कि नालियों की समय रहते सफाई न होने से पानी का बहाव रुक जाता है, जिससे सडक़ पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जहां-जहां नालियों की सफाई नहीं हुई, वहां बारिश का पानी सडक़ पर तालाब जैसा बन जाता है। सड़कें कीचड़ युक्त हो गईं हैं। कई जगहों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात का पानी नालियों से न होकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि दो साल पहले इस सड़क का नवीनीकरण और विस्तारीकरण कार्य किया गया है। 13 किलोमीटर इस सड़क पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च किए जाने के बाद भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाई तोदी गईं, लेकिन यह नालियां महज शोपीस बनकर रह गई हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे बनी नालियों को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि सड़क का पानी नालियों से होता हुआ निकल सके।
कोट
विभाग का पहला लक्ष्य बरसात के मौसम में किसी भी सड़क पर यातायात बाधित न होने देना है और यह सुनिश्चित करना है कि पानी की निकासी ठीक से हो। जिन क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, वहां श्रमिकों की तैनाती कर नालियों की सफाई करवाई जा रही है। - रत्न सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडन भराड़ी