फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water leakage in the building of Mini Secretariat Swarghat

Bilaspur News: मिनी सचिवालय स्वारघाट के भवन में हो रहा पानी का रिसाव

Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water leakage in the building of Mini Secretariat Swarghat
मिनी सचिवालय स्वारघाट के भवन में जमा हुआ पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
एसडीएम, तहसील कार्यालय में जमा हो रहा पानी
विज्ञापन

अधिकारियों सहित लोगों को हो रही है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मिनी सचिवालय स्वारघाट के भवन में पानी के रिसाव से कार्यालयों में पानी जमा होने की समस्या पैदा हो गई है। भवन की दूसरी मंजिल पर बने कार्यालयों में बारिश से पानी भर जाता है, जिस कारण जनता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री नयना देवी जी क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए स्वारघाट में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया था। करोड़ों रुपये खर्च कर भवन का निर्माण कराया गया, लेकिन उचित मरम्मत न होने कारण भवन में पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे भवनों में पानी भर जाता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नरवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि श्री नयना देवी जी क्षेत्र के लोगों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए बिलासपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए 26 जुलाई 2006 को तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने स्वारघाट में मिनी सचिवालय का शिलान्यास किया। इसके बाद 3 सितंबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उद्घाटन किया। लोगों को यहां पर तहसील संबंधी कार्यों की सुविधा मिलना शुरू हो गया, जो क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि है। भवन की दूसरी मंजिल में तहसील कोर्ट, रीडर रूम, नायब तहसीलदार का चैंबर पूरा पानी से भर जाते हैं। इस कार्यालय से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता दी जाती है, लेकिन भवन खुद ही आपदा ग्रस्त है। बार-बार कर्मचारी पानी को साफ करते हैं, लेकिन स्थिति वही बन जाती है। उन्होंने मांग उठाई कि भवन का उचित रखरखाव किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed