{"_id":"64a5b564b368b7c9f7070be8","slug":"water-cricis-in-bilaspu-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-1923-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोहलवीं में पांच दिन से नहीं आया पानी, बेटी की शादी में मंगवाना पड़ा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोहलवीं में पांच दिन से नहीं आया पानी, बेटी की शादी में मंगवाना पड़ा टैंकर
Wed, 05 Jul 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के गांव कोहलवीं में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। प्रभदयाल जोशी, मदन शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, लेखराम, कमल देव, गीता देवी, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गांव में पानी का संकट गहरा गया है। पिछले पांच दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। प्रभदयाल जोशी ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी थी। पानी का टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें कोल बांध परियोजना से पानी दिया जाता है लेकिन पिछले पांच दिन से पानी के लिए ग्रामीण तरस गए हैं। यहां पर स्कीम का पानी केवल सुबह के समय मात्र आधा या पौना घंटा आता है। हैंडपंप है जो काफी दूर है। नजदीक कोई प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि पानी की उचित व्यवस्था की जाए। पानी की आपूर्ति का समय भी बढ़ाया जाए।
कोट्स
पाइप लाइन टूटने से हुई समस्या
कोल बांध परियोजना की राइजिंग पाइप टूटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। वीरवार सुबह पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। -सुभाष मेहता, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
कोट्स
पाइप लाइन टूटने से हुई समस्या
कोल बांध परियोजना की राइजिंग पाइप टूटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। वीरवार सुबह पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। -सुभाष मेहता, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन