फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Walkathon held with the message of 'Empowered Woman, Empowered Society'

Bilaspur News: सशक्त महिला-सशक्त समाज के संदेश के साथ निकली वॉकथॉन

Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Walkathon held with the message of 'Empowered Woman, Empowered Society'
सशक्त महिला-सशक्त समाज की थीम पर घुमारवीं में निकली वॉकाथॉन। स्रोत: डीपीआरओ
सीर उत्सव के दूसरे दिन दकड़ी चौक से मेला स्थल तक किया पैदल मार्च
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया नेतृत्व
बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचीं छात्राएं और महिलाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा और समान अवसर का दिया संदेश
मंत्री बोले - महिलाएं शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त होंगी तो परिवार के साथ समाज भी आगे बढ़ेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो दिवसीय जिला स्तरीय सीर उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को घुमारवीं में सशक्त महिला, सशक्त समाज थीम पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। दकड़ी चौक से मेला स्थल तक निकाली वॉकथॉन में स्कूली छात्राओं, महिलाओं और लोगों ने भाग लिया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने वॉकथॉन का नेतृत्व किया।
दकड़ी चौक से शुरू हुई वॉकथॉन में प्रतिभागी जागरूकता संदेशों से जुड़े बैनर और तख्तियां लेकर मेला स्थल की ओर बढ़े। पैदल मार्च के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया। छात्राओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाएं शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त होंगी तो परिवार के साथ समाज भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। महिला सशक्तीकरण को परिवार और समाज के विकास से जोड़कर देखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकारों और सामाजिक भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संदेश भी वॉकाथॉन के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी घुमारवीं अभिषेक बरवाल, तहसीलदार बबीता, एपीएमसी प्रधान सतपाल वर्धन, विकासखंड अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed