फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anger is a normal emotion, but if uncontrolled, it affects health and relationships.

Bilaspur News: गुस्सा सामान्य भावना, अनियंत्रित हो तो सेहत और रिश्तों पर असर

Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anger is a normal emotion, but if uncontrolled, it affects health and relationships.
एम्स में कारण, दुष्प्रभाव और गुस्सा प्रबंधन के बताए उपाय
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने साझा की जानकारी
संबद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर की मनोचिकित्सा ओपीडी में गुस्सा प्रबंधन विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता हुई। इसमें गुस्से को एक सामान्य मानवीय भावना बताते हुए इसके कारणों, ट्रिगर और अनियंत्रित गुस्से से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
सत्र में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष (बैच 2024) के विद्यार्थियों ने गुस्सा प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गुस्सा अपने आप में असामान्य भावना नहीं है, लेकिन जब यह बार-बार, अत्यधिक या अनियंत्रित रूप से व्यक्त होने लगे तो व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और कार्यस्थल के संबंधों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस दौरान गुस्से से जुड़े भ्रमों को दूर करने के साथ अस्वस्थ गुस्से के संकेत और लक्षणों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को बताया कि अनियंत्रित गुस्से से तनाव बढ़ सकता है, मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और पारिवारिक व सामाजिक संबंधों में परेशानी आ सकती है। गुस्सा आने के कारणों और परिस्थितियों को पहचानना इसके प्रबंधन का पहला कदम बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से को नियंत्रित करने के लिए कुछ समय के लिए संबंधित परिस्थिति से दूरी बनाने वाली टाइम आउट रणनीति, गहरी सांस लेने, मांसपेशियों को क्रमिक रूप से रिलैक्स करने और गिनती करने जैसे उपाय बताए गए। इसके अलावा सकारात्मक आत्मसंवाद, प्रभावी संवाद, अपनी बात दृढ़ता से रखने की क्षमता विकसित करने, समस्या का समाधान तलाशने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने और भावनाओं को लिखने यानी जर्नलिंग की सलाह दी गई।
विशेषज्ञों ने कहा कि यदि गुस्सा नियंत्रित करने में लगातार परेशानी हो रही हो तो जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ से मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed