फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voting form not filled, higher officials complained to Election Commission

Bilaspur News: मतदान फॉर्म भरा नहीं, चुनाव आयोग को कर दी उच्च अधिकारियों की शिकायत

Sat, 01 Jun 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voting form not filled, higher officials complained to Election Commission
- बिलासपुर डिपो के परिवहन निगम के कर्मचारियों का कारनामा
विज्ञापन

-निगम ने की छानबीन शुरू, दोनों पर लटकी निलंबन की तलवार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के दो चालकों ने मतदाता फार्म न भरने के बावजूद चुनाव आयोग को उच्च अधिकारियों की शिकायत की गई। निगम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों चालकों पर निलंबन की तलवार लटक गई है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर परिवहन निगम डिपो के दो चालकों ने चुनाव आयोग को उच्च अधिकारियों की शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि ड्यूटी के चलते उन्हें मतदान से वंचित किया जा रहा है। मामला ध्यान में आने पर परिवहन निगम ने छानबीन शुरू कर दी है। इसमें पता चला कि दोनों चालकों ने मतदान फार्म ही नहीं भरा है। अधिकारियों के अनुसार सभी को इसके लिए सूचित किया गया था और सूचना पट्ट पर भी इसकी जानकारी दी गई थी कि जो कर्मचारी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकते वह मतदान फार्म भर दें, ताकि वह मतदान से वंचित न रहें। यह भरना कर्मचारियों की ओर से सुनिश्चित किया जाता है। हालांकि निगम की ओर से चालकों को कहा गया था कि वह अपना ईपीआईसी नंबर दें और फार्म भरवा लें। दोनों चालकों ने न ही फार्म भरा और न ही ईपीआईसी नंबर दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी। अब निगम की छानबीन के बाद दोनों चालकों पर निलंबन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


कोट
दो चालकों की ओर से खुद मतदाता फार्म न भरने के बावजूद चुनाव आयोग से शिकायत की गई। निगम की ओर से मामले की छानबीन की गई। फार्म भरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्हें इसके लिए फोन के माध्यम से भी सूचित किया था। छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed