{"_id":"6655e08034f160a7c70bef7e","slug":"vote-fearlessly-security-is-our-responsibility-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118041-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निर्भीक होकर करें मतदान, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निर्भीक होकर करें मतदान, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
विज्ञापन
एसडीएम और डीएसपी ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ किया शहर में फ्लैग मार्च
अधिकारियों ने लोगों से की निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता एक जून को अपने घर से बाहर निकले। लोग अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि इस बीच उन्हें कोई मत देने से मना करे अथवा डराए धमकाए, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपके सुरक्षा की गारंटी हम देते हैं।
यह बातें मंगलवार को एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग और डीएसपी मदन धीमान ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ निकाले फ्लैग मार्च के दौरान यह बातें कहीं। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस मार्च का मकसद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना है, ताकि चुनाव के समय में लोगों में किसी प्रकार का कोई भय न हो। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और वोटर को कोई डरा धमका न सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शहर का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि पुलिस शहर के अराजकतत्वों पर नजर बनाए हुए है। शहर का सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किसी ने भ्रामक पोस्ट व अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।