फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volunteers were given information about first aid and CPR

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को फर्स्ट एड एवं सीपीआर के बारे में दी जानकारी

Thu, 03 Jul 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Volunteers were given information about first aid and CPR
एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्री नयना देवी जी में लगे स्वास्थ्य शिविर में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी में वर्ल्ड हेरिटेज फाउंडेशन एवं क्लियर मेडी हेल्थकेयर द्वारा आयोजित एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई ने भाग लिया।

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने आए लोगों की सहायता की और शिविर के निकटतम स्थलों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने के लिए जागरूक किया। इसके साथ स्वयंसेवियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवाई। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को क्लियर मेडी हेल्थ केयर के डॉक्टर ने फर्स्ट एवं सीपीआर के बारे में जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसमें स्टेट एनएसएस कार्यालय के निर्देश एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के मार्गदर्शन में एनएसएस इकाई के 27 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है। सभी स्वयंसेवियों ने जिस संकल्प के साथ सेवा की भावना को अपनाया है उससे आप सभी को चारित्रिक बल मिलेगा। सभी इस शिविर में भाग लेकर लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक करें और अपने स्वास्थ्य की जांच भी अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि आप सभी फर्स्ट एड और सीपीआर के सीखे गए तरीकों को सही समय पर इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकेंगे तो निश्चित तौर में हम कई लोगों की संकट के समय मदद कर सकते हैं। वर्ल्ड हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. पीसी शर्मा ने स्वयंसेवियों को मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed